
जमशेदपुर । साकची थाना में हुए बुधवार को हुए कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन रैली निकाली गई, जो साकची के आमबगान से निकलकर जिले के एसएसपी कार्यालय में पहुंची, यहाँ इनके द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया ।
बुधवार को साकची थाना के पास एक महिला ट्राफिक पुलिस से परेशान होकर अपने पुरे परिवार के साथ आत्मदाह करने का प्रयास कर रही थी जिसे लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता साकची थाना पहुंचे थे और इसके बाद थाना में बहस हुई और पुलिस बल द्वारा यहाँ लाठी चार्ज किया गया, इस घटना में लगभग 7 से 8 लोग घायल हुए जिसके कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी शामिल थे, इसके विरोध तथा साकची थाना प्रभारी को निलंबित किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन रैली गुरुवार को निकाली गई जो साकची के आमबगान मैदान से निकलकर जिले के एसएसपी कार्यालय पहुंची और वहां इनके द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया, हलाकि मौके में भीड़ को सँभालने के लिए जिला प्रसाशन के द्वारा पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पुलिस फ़ोर्स यहाँ तैनात की गई थी, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने इस घटना को निंदनीय करार दिया और इसके लोकतंत्र का हत्या करार दिया, प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा की जिले की पुलिस बेलगाम हो चुकी है और असहाय लोगों और जनता के आवाज़ को बुलंद करने वालों पर लाठियां बरसा रही है, वहीँ मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री बनना गुप्ता ने कहा की एक तरफ अपराधी शहर में बेख़ौफ़ अपराध को अंजाम दे रही है और दूसरी तरफ पुलिस निर्दोषों पर लाठियां भांज रही है जो बेहद ही शर्मनाक है .



