
्


शहर में दुर्गापूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. आज मंगलवार को कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र शुरू हो गयाें. क्षेत्र के विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों, मंदिरों एवं घरों में नवरात्रा के पहले दिन आज शारदीय नवरात्रा पूजन सह कलश स्थापना हुआ. पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान के साथ नवरात्र पूजन का संकल्प कराया गया. ये नवरात्र पूजन 13 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 22 अक्टूबर तक होगा. इस क्रम में आदित्यपुर एक न्यू हाउसिंग कॉलोनी स्थित 6 एलएफ में श्री श्री दुर्गापूजा समिति मां भवानी यूथ क्लब द्वारा कलश स्थापना के लिए आज सुबह खरकई नदी (चित्रकूट छठ घाट) से बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में महिला व पुरुष शामिल थे. पुजारी सत्येंद्र पांडेय ने संकल्प कराया.
इस अïवसर पर मुख्य रूप से यजमान के रूप में पूजा समिति के अध्यक्ष अंबुज कुमार, रवि पांडेय, सुभाष चंद्र बोस, रामविचार राय व अजित कुमार आदि सदस्यगण उपस्थित थे.

