
जमशेदपुर।


जिला स्तरीय कमल क्लब के गठन के साथ ही विवादो में घिरता नजरा आरहा है। वही गठन के विरोध में जमशेदपुर प्रखण्ड के कमल क्लब के अध्यक्ष कृतिवास मंडल ने मुख्यमंत्री कार्यलय में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। और शिकायत के साथ नए बने जिला स्तरीय कमल क्लब को अविलंब रद्द कर निष्पक्ष ढंग से पुन कमेटी गठन किया जाए।
इस सबंध में जमशेदपुर प्रखण्ड के कमल क्लब के अध्यक्ष कृतिवास मंडल ने बताया कि जिला स्तरीय कमल क्लब के गठन हेतु 16 जनवरी को जिले के उपायुक्त कार्यलय में रखा गया था।जिला पंचायत पदाधिकारी रजनीकांत मिश्रा के द्वारा मौखिक रुप से ऐ घोषणा की गई कि 11.30 तक ही कमल क्लब के सदस्यो का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। और नामांकन शुरु हो जाएगा। लेकिन जिला पंचायत पदाधिकारी रजनीकांत मिश्रा ने नियम को ताक मे रखकर राजनीतिक दबाव से कमल क्लब सदस्यो को बुलाकार दोपहर के एक बजे तक पंजीयन ही नही करवाया बल्की उनलोगो को सभागार मे प्रवेश भी करवाया।.यही नही एक विशेष पक्ष को लाभ भी पहुंचाया गया। जिससे कमल क्लब के गठन के निष्पक्षता पर सवाल खड़ा होता है।

