
जमशेदपुर।


कदमा थाना क्षेत्र स्थित फार्म एरिया मे रहने वाले टाटा स्टील कर्मी रविन्द्र कुमार झा के घर मे गुरुवार की शाम पीछे का गेट तोड़कर घर मे आलमीरा में ऱखे 80 हजार नगद सहित लाखों रुपया के गहने चोरी कर ली। बताया जाता है कि पुरा परिवार छठ मनाने गया हुआ था।
घटना के सबंघ मे बताया जाता है कि कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया के रोड नबंर 18 के क्वाटर नबंर 19 रहने वाले टाटा स्टील कर्मी रविन्द्र कुमार झा अपने पुरे परिवारे के साथ उलियान स्थित नील सरोवर छठ मनाने के लिए शाम के साढे तीन बजे घर से निकले थे। छठ करके शाम के साढे पांच बजे जब वह लौटे तो घर का आगे का ताला ठीक था। जब घर के अंदर गए तो देखा कि घर के पीछे का दरवाजा टुटा है। और कई समान गायब है। जांच करने मे पता चला कि चोरो ने घर मे ऱखे 80 हजार नगद सहित लाखो रुपये मुल्य के गहने ले उड़े है।

