
जमशेदपुर।

शहर की महिलाओ की सुरक्षा अब शक्ति के द्वारा किया जाएगा।इसको लेकर जिला पुलिस ने तैयारी पुरी कर ली है । इसी के मद्देनजर शनिवार को एस पी अनुप टी मैथ्यु ने साकची सीसीआर स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने वहां मौजुद टैक्नीशियनो को कई दिशा – निर्देश भी दिया। लेकिन यह शहर के उन महिलाओ के लिए लाभ दायक रहेगा जिसके पास स्मार्ट फोन है। इसके तहत सिर्फ महिलाओ को एप्स के द्वारा शक्ती नाम का स्टाल् करना होगा।जैसे ही महिलाओ को खतरे का अहसास होगा वह शक्ती एप्स का उपयोग करेगी। वही सीधे ही अलर्म सीधे सीसीआर कट्रोल रुम जाएगा ।
शहर में घूमने वाले सभी पुलिस मोबाइल पेट्रोलिंग वाहनों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाया जा रहा है , इससे ये पता लगाया जा सकेगा की कौन सी पेट्रोलिंग गाड़ी कहां है? इससे यह जाना जा सकेगा और उसे नियंत्रित किया जा सकेगा। इतना ही नहीं अब वायरलेस पर पुलिस नियंत्रण, वीवीआईपी मूवमेंट, पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत जैसे चार चैनल होंगे। इस बावत एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने सहरी क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ बैठक की और इससे सम्बंधित रणनीति बनाई, वहीँ उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी दौरा किया और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। बैठक के बाद उन्होंने बताया की अब शहरी इलाको में किसी तरह की घटना होने पर तुरंत ही पेट्रोलिंग गाड़ियों की जानकारी लेकर घटनास्था पर भेजा जा सकेगा। वैसे ये जीपीएस सिस्टम आगामी 04 नवंबर से काम करना शुरू कर देंगे।

