
जमशेदपुर।V


एम जी एम थाना क्षेत्र मे बीती रात शराब पीने के दौरान एक व्यक्ति चाकु गोप कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विनोद महतो के रुप मे की गई है। वही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।
इस सदर्भ मे पटमदा डी एस पी अमीत कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात तुरियाबेड़ा मे सरकार स्कुल के पीछे कुछ लोग शराब पी रहे थे। उस बैठकी में मृतक विनोद महतो भी शामील था। इस दौरान मृतक का विवाद भीम गोप से हो गया। उसी विवाद मे भीम गोप ने चाकु से गोप कर विनोद कुमार की हत्या कर दी । और वह फरार हो गया। उन्होने कहा कि भीम गोप अपराधी चरित्र का व्यक्ति है ।कुछ दिन पुर्व ही जेल से छुटा है। उन्होने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

