
जमशेदपुर।
उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित कोशिक मार्बल एंड टाइल्सटाइल्स के दुकान में चोरो ने एक बार फिर चोरी के घटना को अंजाम दिया। चोरों ने केवल नगद पर अपना हाथ साफ किया है। इस चोरी की घटना के बाद मानगो वासियों में दहशत व्याप्त देखा जा रहा है।
बताया जाता है कि उलीडीह थाना क्षेत्र के एक टाइल्स के दुकान की जहाँ चोरो ने छत का टीना काटकर इस घटना को अंजाम दिया, दुकान मालिक को सुबह घटना की जानकारी हुई, जब वे दुकान पहुंचे तो उन्होंने अपने दुकान के छत का तीन कटा हुआ पाया। उन्होंने देखा कि दुकान में रखे तीस हजार नगद को भी गायब है। हलाकि दुकान में भारी सामान होने के कारण चोरों ने सामानों की चोरी नहीं की, कुछ दिनों पूर्व भी इस क्षेत्र में एक फर्नीचर के दुकान में चोरी हुई थी, जिसके बाद अब फिर से यहाँ चोरी हुई इससे क्षेत्र के दुकानदार तथा स्थानीय दहशत में है।

