
जमशेदपुर।
टेल्को कॉलोनी के हुडको में लगातार 21वें वर्ष श्रीश्री सार्वजनिक छठ पूजा कमिटी द्वारा आयोजित भव्य दो दिवसीय सूर्योपासना शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस दौरान कमिटी की ओर से स्थापित भगवान सूर्य की आकर्षित आठ फ़ीट की मूर्ति का वैदिक मंत्रोच्चार संग विधिवत पूजन संपन्न हुआ। पूजन कार्य पुरोहित मनोज मिश्रा द्वारा संपन्न कराया गया जिसमें यजमान के रूप में कमिटी के गौतम कुमार सिंह पूजन में बैठे रहें। लगातार दोनों दिन मूर्ति पूजन के साथ ही हुडको डैम में अस्ताचलगामी एवं उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित की गयी। शुक्रवार सुबह अर्घ्य अर्पित करने के बाद हवन का आयोजन हुआ जिसमें कमिटी के सदस्यों के अलावे अन्य पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं ने भी यज्ञ आहुति अर्पित किया। मौके पर कमिटी के सदस्यों ने सामूहिक रूप से भगवान सूर्य की आरती की। इसके अलावे 1601 लीटर दूध से बने खीर के महाप्रसाद श्रद्धालुओं के बीच बांटे गए। इसके अलावे कमिटी की ओर से लगाये शिविर में अर्घ्य हेतु गाय का शुद्ध दुग्ध,हवन हेतु लकड़ियां,आम के दातुन के अलावे चाय की भी व्यवस्था की गयी थी। कमिटी द्वारा वितरित महाप्रसाद को लगभग 11000 से अधिक लोगों ने ग्रहण किया। इस पूजन कार्यक्रम में कमिटी को स्थानीय टाटा मोटर्स कंपनी प्रबंधन का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। कमिटी के आग्रह पर कंपनी ने सड़क मरम्मती के अलावे घाट पर डॉक्टरों,एम्बुलेंस एवं अग्निशमन विभाग की टीम मुस्तैद रही। वहीं टेल्को थाना के अलावे कंपनी के भी निजी सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए कमिटी को भरपूर सहयोग दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीश्री सार्वजनिक छठ पूजा कमिटी (हुडको) के अध्यक्ष नीरज सिंह,उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय,सुमित सिंह,अमर सिंह,प्रकाश सहाय,दीपक झा,सतीश सिंह,गुड्डू उपाध्याय,राकेश कर्ण,अमरेंदर कुमार सिंह,चंद्रकांत मुनि,अफ़ज़ाल अख़्तर, अंकित आनंद,रवी सिंह,शशि सिंह,गौरव सिंह, समेत अन्य का सक्रिय योगदान रहा।

