
जमशेदपुर: विधिक सेवा आपके द्वार के तहत डालसा की टीम बुधवार को जमशेदपुर प्रखंड के उतरी सुसनिगढ़िया पंचायत पहुँची. इस पंचायत के अन्तर्गत आने वाली बस्तियों गोलपहाड़ी, रेलवे कॉलोनी बस्ती, में जाकर टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को कानून के बारे मे जानकारी दी. साथ ही नागरिकों को किसी तरह की समस्या होने पर कानूनी मदद के लिए उन्हें न्याय सदन स्थित डालसा कार्यालय एवं जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में चल रहे लीगल ऐड क्लीनिक मे सम्पर्क करने को कहा. सर्वे के दौरान बस्ती में नाली एवम पानी की समस्या पायी गयी तो अधिकांश गरीब लोगों को राशन कार्ड, पेंशन एवं गैस कनेक्शन नही होने की शिकायतें मिली. इसके अलावे आवास एवम शौचालय का लाभ नहीं मिलने की भी जानकारी ग्रामीणों ने दी।सभी समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज किया गया। अभियान में अधिवक्ता रणजीत राम, कृष्णा प्रसाद, शमशाद खान, लीना मोहंती, मिस इरा, मिस वंदना के अलावे पीएलवी नागेन्द्र कुमार, कपिलदेव ठाकुर, सुनील पांडेय, दिलीप जायसवाल, शिवशंकर महतो, नन्दा रजक, निताय चन्द्र गोराय, डोबो चाकिया, चयन कुमार मंडल, प्रकाश मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार, माधवी कुमारी, सुनीता कुमारी, जोबारानी बास्के, युधिष्ठिर महतो, मनोज कुमार, बुधेश्वर मुर्मू, अमरचन्द्र गोप, कृष्णकांत यादव, खगेन्द्र नाथ टुडू आदि मौजूद थे.



