
जमशेदपुर।।


.जिले के एम जी एम थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रो के बड़ाबाकी,छोटा बाकी में छापामारी करने गयी आबकारी विभाग ने अवैध रूप से चल रही एक महुआ शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाभोड़ किया है,।जहा छापामारी के दौरान आबकारी विभाग ने हजारो लीटर जावा महुआ को नष्ट किया गया।आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त अरविंद कुजूर ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली कि एम जी एम थाना क्षेत्र के बांरावांकी गांव के अवैध रुप से शऱाब की मिनी फैक्ट्री चलाई जा रही है। उसी आधार पर पुलिस की टीम वहां पहुंची तो सुचना को सही पाया । कार्रवाई करते हुए 8 हजार से ज्यादा जावा महुआ को वही नष्ट कर दिया गया। जबकि वही 1500 सौ लीटर चुलाई शराब ,यूरिया ,45 ड्राम ,बर्तन और लकड़ियों को जप्त किया है । उन्होने कहा कि अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ य़ह छापामारी अभियान चलता रहेगा जिससे शराब माफियाओं पर नकेल कसा जा सके।

