
जमशेदपुर।


राज्य के खाध व आर्पुति मंत्री सरयू राय इन दिनो बुलैट से निकलने वाली आवाज से काफी परेशान है। इस आवाज से वे इतने परेशान हो गए। कि उन्होने इसके लिए एस एस पी तक फोन कर डाला। मंत्री के फोन पर एस एस पी तुरंत संज्ञान लिया और तुरंत पुलिस फोर्स को वहां भेजा । लेकिन बुलैट सवार मनचले भागने में सफल रहे । उन्हे खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
असल में शहर के बिष्टुपुर स्थित मंत्री सरयू राय का आवास वीमेंस कॉलेज के सामने ही है। उस सड़क पर प्रतिदीन सुबह सात बजे से लेकर दस बजे तक मनचलो लड़का आवागमन रहता है। उसमे कई युवा बुलैट पर सवार रहते है। और बाईक के स्कैलटर लेने पर उसके सैलेसर से गोली चलने जैसी काफी जोरदार आवाज निकलती है। उसी क्रम आज भी सुबह मंत्री जी के आवास के सामने बुलैट सवार गुजरे। घर के सामने फट फट की जोरदार आवाज होने मंत्री घबरा गए। उन्होने अपने भतीजे से कहा कि जाकर देखे कि आखिर बाहर गोली चलने की आवाज वाली जांच करे। वे बाहर जाकर देखे कि बुलैट पर सवार मनचले युवक वहां से भाग रहे है। इसके बाद मंत्री सरयू राय ने तुरंत इसकी सुचना जमशेदपुर सी टी एस पी और एस एस पी को दी। सिटी एस पी ने तुरंत वहा पुलिस को भेजा। यही नही सादे लिबास में भी पुलिस वाले घुमे लेकिन कोई नही मिला। उसके बाद खाली हाथ पुलिस लौट गई।

