गम्हरिया

—–

आॅल असम भूमिज समाज की ओर से कला संस्कृति, भाषा, शिक्षा, साहित्य, व समृद्धि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए झारखंड ट्राईबल भूमिज काउंसिल के सलाहकार युधिष्ठिर सरदार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। असम के तीकुचिया जिला मुख्यालय में संपन्न आॅल असम भूमिज सम्मेलन में उनके द्वारा लिखित ’’भूमि की उत्पत्ति तथा धरती पुत्र भूमिज’’ पुस्तक के लिए दिया गया है। उक्त पुस्तक का विमोचन विधायक दुर्गा भूमिज के द्वारा किया गया था।