Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-अर्द्ध सैनिक बलों ने शहर में किया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण स्थिति बनी रही
Top Stories

जमशेदपुर-अर्द्ध सैनिक बलों ने शहर में किया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण स्थिति बनी रही

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 23, 2015No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

मानगो, आजादनगर, एमजीएम व उलीडीह थानों को छोड़ कर बाकी क्षेत्रों में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में दी गयी ढील

रांची एडीजी एसएन प्रधान, कोल्हान आयुक्त अरुण कुमार, डीआईजी आरके धान समेत कई आला अधिकारियों ने ली पल-पल की खबर

 

जमशेदपुरः बुधवार  को शहर में अर्द्ध सैनिक बलों ने शहर के विभिन्न भागों में फ्लैग मार्च किया. इसका नेतृत्व एडीजी एसएन प्रधान, कोल्हान आयुक्त अरुण कुमार, सीआरपीएफ के कमांडेंट संजय कुमार, डीआईजी आरके धान, डीसी डॉ अमिताभ कौशल, एसएसपी अनूप टी मैथ्यू आदि ने किया. फ्लैग मार्च मुख्य रूप से मानगो, आजाद नगर, दाईगुट्टू, जवाहनगर, डिमना रोड, उलीडीह आदि क्षेत्रों में किया गया.

शहर में बुधवार को दिन भर शांति बनी रही. किसी प्रकार की कोई अप्रिय वारदात की सूचना नहीं मिली. शहर में वाहनों का आवागमन नहीं के बराबर था. चप्पे – चप्पे में पुलिस की तैनाती की गयी थी. तनावग्रस्त क्षेत्र तो छावनी में तब्दील हो गया था.

गौरतलब है कि प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता  व तनाव को देखते हुए बीती रात में साढ़े दस बजे के बाद से ही कर्फ्यू लागू कर दिया था. 11 बजे रात में बाकायदा वाहन से प्रशासन ने घोषणा भी करा दी थी. साथ ही करीब तीन दर्जन अर्द्ध सैनिक बलों व राज्य पुलिस की कंपनियां भी बुला ली गयी थीं. साथ ही बिहार से भी दो कंपनी रैफ की बुलायी गयी थी, जिस कारण शहर के चप्पे-चप्पे में इसकी तैनाती करा दी गयी थी.

दिन के एक बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गयी

शहर की स्थिति को सामान्य देखते हुए जिला प्रशासन ने मानगो, एमजीएम, आजानगर व उलीडीह थानों को छोड़ कर बाकी थाना क्षेत्रों में दिन के एक बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गयी. इसकी घोषणा प्रशासन ने बारह बजे दिन में की. ढील के दौरान बड़ी संख्या में लोग-बाग निकले और खरीदारी आदि की. ढील के दौरान किसी प्रकार की घटना नहीं हुई. स्थिति सामान्य रही.

सब्जी दुकानों व बाजारों में रही खरीदारी की भीड़

कर्फ्यू में ढील के दौरान सब्जी बाजार में अत्यधिक भीड़ देखी गयी. साथ ही बाजारों में भी भीड़ दिखी. लोग-बाग भारी संख्या में खरीदारी करते दिखे. आलू की बिक्री काफी हो रही थी. साथ ही अन्य दैनिक जरूरतों के सामानों की बिक्री भी अधिक हुई.

दिन भर हाइवे जाम रहा

कर्फ्यू के कारण राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 33 में दिन भर की जाम की स्थिति बनी रही. दोनों ओर से भारी संख्या में वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. ट्रक, ट्रेलर तथा अन्य भारी वाहन जहां-तहां फंसे रहे जिससे अफरा-तफरी मची हुई थी.

लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं

कर्फ्यू के कारण शहर से लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं और न ही बाहर से लंबी दूरी की बसें आयीं, जिस कारण यात्री हलकान रहे. जयप्रकाश सेतु, मानगो बस अड्डा ठहरा सुनसान रहा. यहां से सैकड़ों बसों का आवागमन होता है, जो पूरी तरह से ठप रहा.

स्कूल-कॉलेज बंद रहे

जैसा कि पूर्व में ही प्रशासन ने घोषणा कर रखा था कि बुधवार को कॉलेज व सरकारी व गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे, सो कॉलेज व स्कूल बंद थे. स्कूलों व कॉलेजों में सन्नाटा पसरा रहा.

एडीजी ने शांति बनाये रखने की अपील की

एडीजी एसएन प्रधान ने शहर के लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की.उन्होंने कहा कि उनके पास पयार्प्त पुलिस बल व अर्द्ध सैनिक बल की टुकड़ियां हैं. उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की.

शहर के सभी पेट्रोल पंप बंद रहे

शहर के सभी पेट्रोल पंप बंद रहे. वाहनों का आवागमन भी नहीं के बराबर था. जिनके पास परिचय पत्र था, जो ड्यूटी वाले थे, वे ही शहर में आवागमन कर रहे थे. जो लोग निकले भी वे आदित्यपुर के पेट्रोल पंपों से पेट्रोल लिया, जिस कारण यहां का पेट्रोल खत्म हो गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.