
जमशेदपुर: दुरंतो एक्सप्रेस को टाटानगर स्टेशन पर कॉमर्शियल स्टॉपेज की मंजूरी मिल गयी है. रेलवे ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. जल्द ही ठहराव की तिथि की घोषणा की जायेगी. मंगलवार को विधिवत पत्र जारी कर दिया गया है. सभी डीआरएम को इसकी सूचना दे दी गयी है. बुकिंग की तिथि भी घोषित नहीं की गयी है.


जमशेदपुर सांसद का था प्रस्ताव : इस ट्रेन के टाटानगर में कॉमर्शियल स्टॉपेज के संबंध में सांसद विद्युत वरण महतो ने रेलवे बोर्ड को एक प्रस्ताव सौंपा था. इसके लिए रेलमंत्री सुरेश प्रभु के अलावा रेल राज्य मंत्री से भी बात की थी. जानकारी के मुताबिक दो दौर की बात के बाद इस पर सहमति बनी.
‘
दुरंतो एक्सप्रेस के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी. ठहराव से कोल्हानवासियों को फायदा होगा. सुरेश सोंथालिया, अध्यक्ष, सिंहभूम चेंबर अॉफ कॉमर्स, जमशेदपुर.
‘दुरंतो एक्सप्रेस के ठहराव से टाटानगरवासियों को निश्चित रूप से फायदा होगा. अरुण तिवारी, महासचिव, छोटानागपुर पैसेंजर्स एसोसिएशन, झारखंड

