
अध्ीक्षक से मिला जमशेदपुर उत्थान समिति प्रतिनिध्मिंडल


जमशेदपुर। जमशेदपुर उत्थान समिति का एक प्रतिनिध्मिंडल सोमवार को एमजीएम अस्पताल अध्ीक्षक से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिध्मिंडल ने कहा कि कोल्हान की सबसे बड़ी सरकारी अस्पताल एमजीएम है, जहां जमशेदपुर की गरीब जनता स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर है, लेकिन एमजीएम अस्पताल ही स्थित दयनीय है। प्रतिनिध्मिंडल ने कहा कि जमशेदपुर में रक्त सेवाओं के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक और रेडक्रास सोसायटी है लेकिन दोनों ही टीएमएच के अध्ीन है, ऐसे में गरीब जनता को रक्त के लिए परेशानी होती है। दोनों जगह इजना रक्त संग्रह होता है कि वो बर्बाद होता है। प्रतिनिध्मिंडल ने कहा कि एमजीएम अस्पताल के पास सारी व्यवस्था है लेकिन आज तक एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर नहीं लगा है। अध्ीक्षक ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि आपकी मांगे जनहित में है और अस्पताल प्रबंध्न आपकी मदद करेगा। आने वाले महीने में छठ पूजा के बाद जमशेदपुर उत्थान समिति की ओर से एमजीएम अस्पताल में पहली बार रक्तदान शिविर लगाया जायेगा। रक्तदान शिविर में जितना भी रक्त संग्रह होगा वो गरीब जनता के लिए वरदान होगा। प्रतिनिध्मिंडल ने कहा कि अस्पताल में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी रहता है, खुलेआम शराब, मुर्गा का सेवन हो रहा है, जिससे बीमार मरीजों को परेशानी होती हैे इस पर भी अस्पताल प्रबंध्न से रोक लगाने की मांग की गयी है। अध्ीक्षक ने भरोसा दिया है कि आने वाले समय में ऐसी घटना दोबारा नहीं हो। प्रतिनिध्मिंडल में मुख्य रूप से नितेश मित्तल, प्रिंस सिंह, सुमित खुराना, राजा सिंह, पिंटू झा, समीर अहमद, नीरज सिंह, अमित भर्ती, रोशन कुमार, कुमार अप्पू आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

