
जमशेदपुर।


राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को अपने तीन दिवसीय दौरे गृहनगरी जमशेदपुर शहर पहुंचे।सोनारी एयर पोर्ट में उनका स्वागत जिला प्रशासन के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता के द्वारा किया गया। एयर पोर्ट से सीधे वे अपने एग्रीको स्थित आवास पर चले गए। बताया जाता है कि आज शाम वे खरना का प्रसाद खाने भाजपा के कार्यकर्ता के घर जाएगें। महापर्व छठ के दौरान मुख्यमंत्री शहर में ही प्रवास करेंगे साथ ही सूर्य धाम में आयोजित होने वाले छठ महोत्सव में शामिल भी होंगे।

