
जमशेदपुर।


बीते 20 फरवरी की रात घाटशिला मेन रोड स्थित ICICI के ATM तोड़ कर निकाले गए 25 लाख रुपए के निकासी के मामले में पुलिस को ब़ड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस पैसे चोरी करने वाले शख्स के साथ साथ पैसे भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार पैसे की चोरी कोई अपराधियो के द्वारा नही बल्की उसके गार्ड के द्वारा सुनयोजित तरीके से की गई थी। वही पुलिस ने इस कांड के मुख्य आरोपी गार्ड देबु राय ( 30) गिरफ्तार कर लिय़ा है। उसके निशानदेही पर पुरे पैसे अलग अलग स्थानो से बरामद कर लिया गया है।
इस सबंध में जिले के एस एस पी अनुप बीरथरे ने बताया कि 20 फरवरी की रात्री घाटशिला मेन रोड स्थित ICIC के ATM को क्षतिग्रस्त कर करीब 25,33,300 रुपए की निकासी कर ली गई थी। इस घटना के बाद घाटशिला एस डी पी ओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।और जगह जगह छापामारी शुरु की गई। इस दौरान पुलिस के पुछताछ के दौरान ATM के गार्ड देबु राय़ पुछताछ की गई। गार्ड से पुछताछ के दौरान उसकी गतिविधी मे पुलिस को शक हुआ। उसके पुलिस ने सख्ती से पुछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि उसने स्वीकार किया कि उसने ही इस घटना को अंजाम दिया है। उसके बाद उसके घर मे बालु मे गाड़ कर रखे गए 1190000 रुपए और बाकी रुपए स्वर्णरेखा नदी के बालू मे गाड़े हुए बरामद किए गए। उन्होने इन रुपयो मे से 26 हजार रुपया एक दुकानदार को दिया जिसके पास इसका रुपया बाकी था। उन्होने कहा गार्ड के पास से 24 लाख 12 हजार 500 रुपया, दो मोबाईल, और एडवान्स फार्स्ट मेटल कटिंग विल्ड दो पीस बरामद किया गया।

