
जमशेदपुर।


दक्षिणपूर्व रेलवे ने यात्रियो की बढती भीड़ को देखते हुए टाटा- चक्रधरपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस सबंध में रेलवे के द्वारा अधिसुचना जारी कर दी गई।यह ट्रेन प्रतिदीन 26 जनवरी से 31 मार्च तक प्रयोग के तौर पर चला करेगी। यह ट्रेन चक्रधरपुर से (08011) नबंर बनकर दिन के 11.00 मे प्रस्थान कर टाटानगर दिन के 12.55 मिनट में पहुंचेगी। उसी तरह टाटानगर(08012) से दोपहर के 1.30 मे प्रस्थान कर शाम के 3.05 में चक्रधरपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसका ठहराव आने जाने के क्रम में, बडाबंबो, राजखऱंसावा, महालीमुरुप,सीनी,गम्हरिया और आदित्यपुर स्टेशनो मे होगा। इस ट्रेन मे अनारक्षित 8 कोच होगे।
इस सबंध डी सी एम(सिनीयर) भास्कर ने कई दिनो से यात्रियो की मांग थी कि चक्रधरपुर से टाटानगर के बीच विलासपुर पैसेजर जाने के बाद कोई भी ट्रेन नही थी। लोगो को इस्पात एक्सप्रेस पर निर्भर रहना पड़ता था। उसी तरह टाटानगर से भी सुबह इस्पात एक्सप्रेस छुटने के बाद एल्लेप्पी एक्सप्रेस पर निर्भर रहना पड़ता था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एस ई रेलवे ने चक्रधरपुर –टाटा पैसेंजर चलाने का निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि पहले यह ट्रेन प्रयोग के तौर पर तीन माह के लिए चलाया जा रहा है। अगर सफल रहा तो इसे रेगुलर भी किया जा सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रवि झा

