
जमशेदपुर।
मानगो थाना क्षेत्र स्थित एनएच 33 में बिगबाजार के सामिप एक कंटेनर में अचानक आग लग जाने से उसमे लदे लगभग 40 स्कूटी जलकर कर खाक हो गई। आशंका व्यक्त की जारही 11 हजार वोल्ट का कंटेनर का सर्पक के कारण के आगजनी की घटना हुई है। .
घटना के सबंध में बताया जाता है कि मानगो एनएच-33 स्थित बिग बाजार के पास स्कूटी से भरा कंटेनर खड़ा था। कंटेनर को शहर में स्थित एक बाइक शो-रूम में वाहन डिलीवरी करना था। कंटेनर को खड़ा कर कंटेनर चालक थोड़ी देर आराम करने के लिए नीचे उतरा ही था, तभी कंटेनर से धू-धूकर आग की लपटे निकलने लगी। कंटेनर में दो रैक में स्कूटी रखे हुए थे जिसमे ऊपर के हिस्से में रखे लगभग 40 स्कूटी जलकर खाक हो गया। मौके पर दमकल के दो वाहन पहुंचे और आग को काबू में किया। आगजनी में लगभग 25 लाख के स्कूटी जलकर खाक हो गए।
मानगो थाना प्रभारी अरुण महथा ने जानकारी देते हुए कहा कि आग कैसे लगी जांच के बाद ही पता चलेगा। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। लेकिन कंटेनर में रखे वाहन जल चुके हैं।

