
मेरा नाम अरुण कुमार , पिता श्री केदार साह , सरकारी अस्पताल के पीछे, मोहनिया ,जिला – कैमूर भभुआ का निवासी हू मेरा परिवार पिछले सात साल से संकट मे है ,सरकारी हॉस्पिटल मोहनिया द्वारा फैलाए जा रहे गंदगी (खून , महिला प्रसूति प्रदित गंदंगी कपड़े , माँस ,इत्यादि ) और उसका सही तरीके से निष्पादन नही होने के कारण , अस्पताल के आस पास रहना मुस्किल हो गया है मेरा परिवार इस अस्पताल प्रदित गंदगी का पिछले 6- 7 साल से विरोध कर रहा है मेरा परिवार इसके लिए लगतार नगर पंचायत मोहनिया , अस्पताल प्रभारी मोहनिया , मुख्य अस्पताल भभुआ और सांसद और विधायक से शिकायत लिखित और इंटरनेट से दर्ज करता रहे लेकिन इस समस्या का निवारण आज तक नही मिल पाया है अस्पताल प्रबंधन गंदगी को लेकर पल्ला झाड़ लेता ह और कहता है की ये अस्पताल मे जिस सफ़ाई कर्मचारी का जो हेड उसका मामला है ,कोई NGO है जिसके पास गंदगी के सही तरीके से निस्पादित करने का कांट्रॅक्ट है पहले अस्पताल प्रबंधन गंदगी को खुले मे अस्पताल के पीछे रख देते लेकिन अब पिछले कुछ महीनो से प्रसूति जनित गंदगी को अस्पताल के पीछे गद्दा मे डाल दिया जा रहा है , जो सड़ने के बाद बुरी बदबू पूरे ह्वा मे चलने लगता है , और वो गद्दा हमारे घर से मात्र 3 -4 फीट की दूरी पर होगा ऐसा लगता है मानी अपने ही घर मे घुट घुट कर मर रहे है आप कल्पना नही कर सके हम कितने मुस्किल मे अपना समय व्यतीत कर रहे है ऐसे परिस्थिति मे मेरा परिवार आप को खाने पर आमंत्रीत कर रहा है ताकि आप हमारे यहा खाना खाकर उस परिस्थिति से अवगत हो पाए हम कमाने खाने वाले लोग है और आब तो हम अपना ही घर छोड़कर कही और जाने की सोच रहे है की रोज – 2 सरकारी दफ़्तरो के चक्कर लगाए के परेशान हो गये है ऐसा लगता है डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत सिर्फ़ कागाज़ो मे है, दुर्भाग्यवश मेरे क्षेत्र का संसद और विधायक दोनो भाजपा पार्टी से है, जिनको मैने मेल और सोशल्ल साईट से अपनी समस्या से अवगत कितनी बार करा चुका हू लेकिन किसी का कोई जवाब नही आता है ऐसा लगता है मानो पागल हो जाएँगे , हम आपको अपने घर पर खाने के लिए सादर आमंत्रित कर रहे है ताकि उस गंदगी जनित ह्वाओ के बीच कुछ समय व्यतीत कर हमारे दुख को अनुभव कर सकते है मेरे पास शब्द नही है इस परिस्थिति का बताने के लिए , कृपया हमारी संकट को समझे और हमारी मदद करे , कही देर ना हो जाए याचक अरुण कुमार पिता श्री केदार साह मोबाइल-9711004135 995553353

