
श्री साईबाबा संस्थान विश्वस्तव्यवस्था , शिर्डी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रूबल अग्रवाल ने कहा कि प्रसिद्ध शिरडी साईं बाबा मंदिर को 22 दिसंबर और 25 दिसंबर के बीच क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान स्वर्ण आभूषण सहित 5.30 करोड़ रूपए का दान प्राप्त हुआ है। मंदिर ने पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान दान में 4.30 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे। इन चार दिनों में देश एवं विदेशों से आये कूल 5 लाख भक्तों ने समाधी मंदिर में बाबा के दर्शन किये Iसीईओ के अनुसार, भक्तों के द्वारा इस वर्ष दान करने के लिए विभिन्न माध्यमों का चुनाव किया गया हैं। ” मंदिर को 3.10 करोड़ रुपये नकद बक्से में दान किए गए , जबकि दान काउंटर पर 1.08 करोड़ रुपये दिए गए । डेबिट कार्ड के माध्यम से भक्तों और 10
लाख रुपये के ऑनलाइन 38 लाख रुपये का दान किया गया । 25 लाख रुपये का दान या तो चेक, डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) या मनी ऑर्डर के जरिए प्राप्त हुआ । “अग्रवाल ने कहा।
इस दान में यूएस, यूके, सिंगापुर, सऊदी अरब और कनाडा के भक्तों से प्राप्त 12.42 लाख के विदेशी मुद्रा का मूल्य शामिल है। अग्रवाल ने कहा, “भक्तों ने 781 ग्राम सोने के गहने और चांदी के सामानों का वजन भी 7.6 लाख किलोग्राम के 25 लाख रुपये का दान किया।”उन्होंने कहा कि चार दिनों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों से पांच लाख भक्त बाबा के दर्शन किये । प्रसादलय में 2.5 लाख भक्तों ने बाबा का ‘प्रसाद’ लिया।



