
कुमारडुगी के टांगर गांव पहुंचे दिनेश चन्द्र नन्दी
संग़ठन की मजबूती व जनता की समस्याओं पर हुई चर्चा
कुमारडुगी(टाँगर गांव)
बीजेपी संगठन की मजबूती और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए देर शाम बीजेपी जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी के नेतृत्व में भाजपाइयों की एक टीम कुमारडुंगी प्रखंड के कुमिरता पंचायत के टांगर गांव पहुंची जहां पर स्थानीय जनता की समस्याओं से हुए रूबरू हुए साथ ही संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई स्थानीय लोगों ने जिला अध्यक्ष के समक्ष पानी बिजली सड़क के अलावे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही ढंग से नहीं पहुंच पाने की जानकारी दिए जनता बारी-बारी से जिला अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याओं को रखें एवं समाधान का आग्रह किया जनता की समस्याओं को सुनने के बाद
जिला भाजपा के अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हर हाल में करने का उन्हें आश्वासन दिया साथ ही पूरे समस्याओं की जानकारी प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष व सिंहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुवा के माध्यम से समाधान करने का आश्वासन दिया और जो भी बड़ी योजनाएं होगी उन योजनाओं को मुख्यमंत्री के माध्यम से समाधान करने का भी आश्वासन दिया। समस्याओं की सूची बनाकर जल्द ही सांसद व प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को सौंपने की बात श्री नंदी ने कही।
इस अवसर पर भाजपा के नेता व जिला महामंत्री चुम्बरू चाटोम्बा समेत कई
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार आम जनता के हित में लगातार काम कर रही है इस दौरान जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी।
सिंहभूम के सांसद श्री गिलुआ के द्वारा भी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत की जा रही है और समाधान भी हो रहा है इसी कड़ी में टांगर गांव का भी समाधान होगा ..।



