
चाईबासा ।


सोमबार को जिले के प्राथमिक शिक्षकों ने अपने लंबित परे प्रोन्नती के मामलों को लेकर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे से भेंट कर वार्ता की.इस दौरन पश्चिमी सिंहभूम द्वारा लंबित प्रोन्नति की मांग को लेकर आगामी 5 जुलाई से आहूत आमरण अनशन कार्यक्रम के संबंध में बतौर प्रभारी पदाधिकारी,जिला गोपनीय शाखा डीइओ प्रदीप कुमार चौबे ने संघीय प्रतिनिधियों को वार्ता हेतु बुलाया।वार्ता में श्री चौबे ने प्रतिनिधिमंडल को कहा कि लंबित प्रोन्नति प्रदान करने का कार्य वह व्यक्तिगत तौर पर रुचि लेकर करेंगे।प्रतिनिधिमंडल ने पदाधिकारी के समक्ष बीते समय के इस तरह के आश्वासन के बारे में जानकारी दी कि हम आसानी से आश्वासन को मानने की स्थिति में नहीं हैं।चूंकि अब तक काफी सकारात्मक आश्वासन मिलने के बावजूद प्रोन्नति का मामला अधर में लटका हुआ है।श्री चौबे ने प्रोन्नति को लेकर प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि प्रोन्नति का कार्य सम्पन्न कर दिया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आमरण अनशन तय कार्यक्रम के अनुसार 5 जुलाई से होगा।प्रतिनिधिमंडल में वरीय राज्य उपाध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्रा,अध्यक्ष गुमदा तियू,प्रधान सचिव उपेन्द्र प्रसाद,दिेनेश चन्द्र सावैयां,राजीव रंजन,लक्ष्मण हेम्ब्रम,संजीव कुमार,शकील अहमद और कृष्णा देवगम शामिल थे।

