
जय कुमार


चाईबासा।
चक्रधरपुर अनुमंडल अंतर्गत करायकेला में भीषण सड़क हादसे में दो महिला मजदूरों की मौत हो गयी जबकि पांच महिलाएं घायल हो गयी. जानकारी के मुताबिक सभी महिलाएं खेतों में काम करने के बाद सड़क किनारे पेड़ की छांव में खाना खा रही थी. इसी दौरान तेज रफ़्तार से आ रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर खेतों की और जा घुसी. इस ट्रक ने सड़क किनारे खाना खा रही महिलाओं को भी चपेट में ले लिया और रौंद डाला. इस हादसे में घटना स्थल पर दो महिला मजदूरों ने दम तोड़ दिया जबकि बाकी पांच महिलाएं घायल हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक खेत में छोड़ फरार हो गया. घायल महिलाओं का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में ईलाज चल रहा है. गुस्साए ग्रामीणों ने घटना के बाद एनएच 75 सड़क मार्ग जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. ग्रामीणों का गुस्सा इतना था की घटना स्थल से महिलाओं की लाश भी उठाने नहीं दिया. घटना की सुचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस और प्रशासनिक जाम हटाने के लिए लगातार ग्रामीणों को समझते बुझाते रहे

