
मंझगांव।
मझगांव विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत तांतनगर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आज माo विधायक निरल पुरती ने विधायक योजना के तहत 2736600, 00 (सत्ताईस लाख छत्तीस हजार छःसौ) की राशि से कुल 7 योजनाओं का शिलान्यास किया। 1. ग्राम तुईंबाना में PWD मुख्य पथ से सिकन्दर पुरती के घर तक PCC पथ का निर्माण, 2. ग्राम चिमिसाई में झाटीसेरेंग से नाला तक PCC पथ का निर्माण, 3. ग्राम छोटा तेंतेड़ा में PCC पथ का निर्माण, 4. ग्राम पासुबेड़ा में सरजोम हटिया दारा रोड में PCC पथ का निर्माण, 5. ग्राम जोड़ापोखर में PWD पथ से गांव के अन्दर PCC पथ का निर्माण, 6. ग्राम बारुसाई सिदमा में सोमा घर से मुण्डा तालाब तक PCC पथ का निर्माण, 7. ग्राम डोंका घर से सिकुर खलियान तक PCC पथ का निर्माण। इस शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि सुनिल सिरका, झायुमो जिलाध्यक्ष पप्पू बोईपाई, प्रखंड अध्यक्ष जवाहर बोईपाई, कुमारडुंगी जिप सदस्य शशिभूषण पिंगुवा, शेखर बारिक, पवन कुमार तिरिया उर्फ बब्लू, सुरसिंह सिरका, कैलाश सिरका, ओम्बरो सिरका, सिंगा पुरती, गुरा पुरती, दामु पुरती, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



