
नगर पर्षद कार्यालय में होगा समारोह
एमपी एमएलए चेयरमैन रहेंगे मौजूद
चक्रधरपुर।
स्वछता ही सेवा है पखवाडा के तहत 2 अक्टूबर को चक्रधरपुर नगर परिषद में 400 घरों का गृहप्रवेश कार्यक्रम का आयोजन होगा इस अवसर पर सभी लाभुकों को चाबी के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर 11 नारियल दी जाएगी इसकी जानकारी चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने देते हुए बताया कि समारोह में सांसद लक्ष्मण गिलुवा विधायक शशि भूषण सामान चेयरमैन के डी साह ,उपाध्यक्ष के अलावे वार्ड पार्षद गण भी मौजूद रहेंगे।
कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि उनके यहां 540 आवास निर्माण की योजना स्वीकृति हुई थी जिसमें 400 आवास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है इन सभी का गृहप्रवेश का समारोह 2 अक्टूबर को संपन्न होगा इसके तहत स्वच्छ गृह निर्माण के लिए भी लागू को पुरस्कृत किया जाएगा सभी को चाभी एवं प्रमाण पत्र भी सौंपा जाएगा एवं 11 नारियल पूजा अर्चना के बाद सौंपी जाएगी समारोह दिन के 10:00 बजे से शुरू होगा



