
शिर्डी स्थित श्री साईं बाबा संसथान विश्वस्तव्यवस्था के तत्वाधान में साईं नगर मैदान में दूसरा वैश्विक साई मंदिर ट्रस्टी शिखर सम्मेलन का आयोजन धूम धाम से किया गया I कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय गान से किया गया Iसम्मलेन का उद्घाटन देश का उप-राष्ट्रपति श्री वेकैया नायुडू के हाथों हुआ I सम्मलेन के पहले उप-राष्ट्रपति श्री वेकैया नायुडू ने साईं बाबा के दर्शन किये I महासम्मेलन में देश एवं विदेशों में फैले कूल 1047 मंदिरों के 2500 मंदिर प्रतिनिधियों ने भाग लिया I स्वागत भाषण संसथान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रूबल अगरवाल ने दिया अपने भाषण में उन्होंने उप-राष्ट्रपति एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया I कार्यक्रम को चार सत्रों में बांटा गया था I प्रथम सत्र में संसथान के अध्यक्ष डॉ०सुरेश काशीनाथ हावरे ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा की श्री साईं बाबा संसथान विश्वस्तव्यवस्था को पुनः ISO सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है तथा संसथान के द्वारा जल्द ही विश्व में फैले सभी साईं बाबा मंदिरों में एक समान साईं पूजन एवं आरती हो इसकी सम्पूर्ण विधि को संसथान के वेबसाइट में उपलब्ध कराया जायेगा I उन्होंने सभी मंदिर प्रतिनिधियों से आवाहन किया की सभी मंदिरों में मानव कल्याण सेवा कार्यक्रम ज्यादा से ज्यादा आयोजन किया जाये जिस से की लोगो में यह सन्देश जाये “साईं बाबा मंदिर प्रतीक है सेवा और आस्था” का I अपने संबोधन में उप-राष्ट्रपति ने कहा की शिर्डी के पावन भूमि पर मै आकर अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहा हूँ और बाबा का सन्देश सेवा का सन्देश है एवं दिल को दिल से जोड़ने का सन्देश है हर इन्सान को सामने वाले जरूरतमंद का सेवा करना चाहिए और सभी को अपनी मात्री भाषा अवश्य बोलनी चाहिए I दुसरे सत्र में देश में स्थापित साईं बाबा मंदिरों के प्रतिनिधियों ने अपने अपने मंदिर में साईं बाबा के समाधी शतबदी वर्ष में अवसर पर आयोजित सेवा कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी एवं सुझाव दिए I तीसरे सत्र में विदेश में स्थापित साईं बाबा मंदिरों के प्रतिनिधियों ने अपने अपने मंदिर में साईं बाबा के समाधी शतबदी वर्ष में अवसर पर आयोजित सेवा कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी एवं सुझाव दिए I अंतिम सत्र में संसथान के अध्यक्ष डॉ०सुरेश काशीनाथ हावरे ने सभी सत्रों के ऊपर अपना वक्तव्य दिया I कार्यक्रम का समापन अनुष्ठान में साईं भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायक रूप कुमार राठोड एवं सुनाली राठोड के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन पेश किये I श्रोताओं ने द्वारा देर रत तक भजन का आनंद लिया I महासम्मेलन में साईं परिवार विश्व सेवा संसथान ,जमशेदपुर के चेयरमैन राजीव कुमार एवं ट्रस्टी अनूप रंजन ने भाग लिया I



