
जमशेदपुर।


चूनाव को लेकर जिला पुलिस के द्रारा शहर के अलग अलग जगहो पर चलाए जा रहे चैंकिग अभियान के दौरान कदमा पुलिस नें एक जेस्ट कार से सात किलो गांजा के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी लोग कदमा थाना क्षेत्र के रहने वाले है।इस सबंध में एस एस पी अनुप बिरथरे ने बताया कि लोकसभा चूनाव के दौरान शहर के अलग अलग थाना क्षेत्र में वाहन चैंकिग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर के पास वाहनो को चैकिंग की जा रही थी। उसी बीच टाटा जेस्ट कार(JH-05CC -3730) ग्रे कलर आकर रोकी। उस कार की जॉच की गई। जॉच के क्रम में कुछ संदिग्घ वस्तू की सात पैकेट नजर आई। सभी की जॉच की गई तो वह गांजा निकला। उसके बाद पुलिस ने तुरंत तीनो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार के अलावा 7 पैकेट गांजा, तीन मोबाईल, और नकद 3440 रुपया बरामद किया गया

