
जमशेदपुर। दोमुहानी तट पर युगान्तर भारती के तत्वाधान में ‘‘स्वर्णरेखा महोत्सव’’ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के खाद्य आपूर्ति एवं संसदीय कार्य मंत्री माननीय सरयू राय जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रांरम्भ मुख्य अतिथि द्वारा नदी तट पर जाकर पंडित विनोद पाण्डेय ने नदी की विधिवत मंत्रोचारण के साथ पूजन कराया तथा आरती ऊतारी गई। तत्पश्चात् नदी तट पर जल स्वच्छता और प्रदूषण पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मंच का संचालन सुबोध श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अशोक गोयल जी ने किया। पर्यावरणविद् श्री दिनेश मिश्र, युगान्तर भारती के मनोज सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड के खाद्य आपूर्ति सह संसदीय कार्य मंत्री माननीय श्री सरयू राय जी ने कहा कि प्रदूषण समाज के हर क्षेत्र में गंभीर समस्या बनती जा रही है। पृथ्वी पर जल जीवन रेखा है। नासमझी, अतिक्रमण, बेहिसाब पेड़ों की कटाई, नदियों का दूषित होना आज ज्वलंत समस्या है। नदियाँ सिमट कर रह गई है। स्वच्छ जल की जगह नदियों में रासायन युक्त गंदी पानी बहती है जिससे जलीय जीव-जन्तु समाप्त होने के कागार पर है। नदियों पर पूरी तरह आश्रित जन-जीवन तरह-तरह के बिमारियों से ग्रस्ति हो रहे है। समाज में हर स्तर पर प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक होना होगा और नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प के साथ आगे आना होगा अन्यथा आने वाले समय में जल विहीन समाज से इनकार नहीं की जा सकती। स्वर्णरेखा जमशेदपुर की जीवन रेखा है। यह राज्य की एकलौती नदी है जो अपने उद्गम स्थल से निकल कर सीधे समुद्र में मिलती है। इसलिए स्वर्णरेखा को राज्य नदी का दर्जा मिलना चाहिए और नदी के तट पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगे और इसे सुंदर बनाने में जन भागीदारी होनी चाहिए। शहर में बने फ्लैट व सिवरेज का पानी को सीधे नदी मे आने से पहले ट्रिटमेंट कर नदी में छोड़ा जाए।


इस अवसर पर नदी तट पर मुख्य रूप से नन्दजी प्रसाद (जिला अध्यक्ष, भाजपा), मुकुल मिश्रा, जवाहरलाल शर्मा, आशुतोष राय, अजय श्रीवास्तव, बंदे शंकर सिंह, तारू मुंडा, रीता ंिसंह, हेमलता पात्रो, लक्ष्मी सिंह, दिपु सिंह, झुन्ना सिंह, नवनीत सिंह, प्रभात ठाकुर, विनोद सिंह, हरेन्द्र पाण्डेय, कमल किशोर, विवेक पाण्डेय, राजकुमार साह, राणा सरिया, चुन्नु भूमिज, सुखदेव सिंह, उमाशंकर सिंह, विकास सिंह, नीरज सिंह, प्रवीण सिंह, सुधीर सिंह, राकेश पाण्डेय सहित सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी में उपस्थित थे।

