

जमशेदपुर।
कदमा थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर की देर रात दो युवकों ने मिलकर आकाश नामक युवक की पिटाई कर डाली थी जिसके बाद इलाज़ के दौरान आकाश की मौत हो गई। इस मामले मे पुलिस ने करवाई करते हुए दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना के सर्दभ में बताया जाया है कि कदमा थाना क्षेत्र के पदमा रोड मे 31 दिसंबर की देर रात राहुल घोष व पुनीत कुमार अपने साथियों के साथ शराब का सेवन कर रहा था। उसी वक्त आकश गुजरने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद के बाद राहुल व पुनीत के साथ उसका विवाद हो गया और यह विवाद मारपीट में बदल गया। उसके बाद राहुल और पुनीत मे आकाश की पिटाई बांस से पिटाई कर डाली ।जिससे आकाश के सर पर गंभीर चोटें आई। उसे स्थानिय लोगो की मदद से ईलाज़ के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां आकाश की मौत हो गई। इस पर त्वरित करवाई करते हुए कदमा पुलिस ने आरोपी दोनों युवक राहुल घोष व पुनीत कुमार को जेल भेज दिया ।
वही इस मामले मे कदमा थाना प्रभारी ने कहा कि पार्टी कर रहे राहुल और पुनीत कुमार शराब के नशे मे आकाश नामक लड़के की पिटाई कर डाली । आकाश की मौत ईलाज के दौरान अस्पताल मे हो गई।वही पुलिस ने तत्परता पुर्वक कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

