
जमशेदपुर।


मानगो के उलीडीह थाना अन्तर्गत डिमना रोड के राजीव पथ के साई मंदिर के पास बूधवार की सुबह जीम कर घर लौट रहे स्थानिय निवासी सुमन रक्षित बाईक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर स्थानिय लोग बाईक सवार को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह बाईक लेकर भागने में सफल रहा। वही स्थानिय लोगो ने सुमन को उठाकर टाटा मुख्य अस्पताल ले गए जहा डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। औऱ मामले की छानबीन मे जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से 9 एम एम का खोखा बरामद किया है। वही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है।
वही घटना के सबंध में सुमन के भाई ने बताया कि प्रतिदीन की भांति सूमन राजीव पथ स्थित जीम सेंटर जाता था। जिम से निकलते वक्त अज्ञात वाईक सवारो ने गोली मार दी। और अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। गई।उन्होने कहा कि उन्हे शक है कि सट्टे को लेकर सुमन की हत्या शिवम ने की है।
जानकारी अनुसार प्रथम दृष्ठि में यह मामला सट्टेबाजी से जु़ड़ा लग रहा है क्योकि मंगलवार को भारत व आस्ट्रेलिया के बीच किक्रेट मैच था।था।और उसी मैच मे पैसे के लेने देन को लेकर सुमन की हत्या हुई होगी।

