
जमशेदपुर।


अगामी तीन मई को होने वाले जमशेदपुर के गोपाल मैदान में होने वाले भाजपा के चूनावी सभा को रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का कार्यक्रम तीन मई को रद्द कर दिया गया है। इसको लेकर जिला भाजपा के द्रारा प्रेस विज्ञप्ती कर जानकारी भी दे गई है। इसके पीछे फनी को वजह बताया है।
फैनी तूफ़ान के संदर्भ में मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा प्राप्त सूचना को दृष्टिगत रखते हुए आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के 03 मई (शुक्रवार) को जमशेदपुर में निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दी गयी है। जल्द ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनके जमशेदपुर दौरे को लेकर नई तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।

