
जमशेदपुर।


दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपने एक और यात्री गाड़ी संख्या (18615-18616) हावड़ा – हटिया योगा एक्सप्रेस को एल एच ही कोच में करने की घोषणा की है।यह रैक की व्यवस्था 19 अगस्त से हटिया और हावड़ा से शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही हावड़ा- हैदराबाद एक्सप्रेस के रैक को इससे अलग कर दिया गया है।एलएचबी यूक्त हटिया –हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन मे 22 कोच होगें। जिनमें एसी -1 का एक कोच . ए सी -2 के दो कोच .एसी थ्री के 4कोच ,स्लीपर 11 . दो समान्य के अलावे दो जेनलेटर यान होगे।

