
जमशे्दपुर।प्रधानमंत्री आवास योजना घटक 3 के तहत किफायती दर पर आवास देने हेतु तीन दिवसीय शिविर का आयोजन बारीडीह चौक पर जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा लगाया गया । अंतिम दिन 2500 से फॉर्म का निःशुल्क वितरण कर 457 लाभुक का फॉर्म जमा लिया गया। तीन दिनों में 4500 फॉर्म बाँटा गया और कुल 857 फॉर्म जमा हुआ । कल साकची बस स्टैंड में फॉर्म वितरण कार्य किया जाएगा । बगुन्हातु में चिन्हित भूमि पर आवासहीन लोगो के लिए जल्द आवास बनाने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा जिसके लिए लाभुक को इस योजना का लाभ मिल सके । शिविर में नगर प्रबंधक रवि भारती और CLTC, कोनिका साह, हरिकांत उपाध्याय के साथ अक्षेस के कर्मी भी मौजूद थे l शिविर का आयोजन अन्य स्थानों पर भी किया जाएगा जिस से ज्यादा से ज्यादा लाभुक को लाभ मिल सके ।



