
जमशेदपुर। शहर के प्रमुख बिष्टुपुर बाजार के दुकानदारों द्धारा ग्राहकों के लिए पहली बार विंटर कार्निवल का 18 दिवसीय आयोजन बिष्टुपुर ट्रेडर्स एसोसिएशन (बीटीए) के बैनर तले आयोजित किया गया। बिस्टुपुर मेन रोड़ के लगभग 40 से अधिक दुकानदार 15 दिसंबर से 1 जनवरी तक आयोजित हुए इस कार्निवल में शामिल थे। इसमें शामिल दुकानों के ग्राहकों को बहुत सारे रोमांचक पुरस्कार जीतने का मौका मिला।
कार्निवाल के दौरान सभी दुकानों ने अपने ग्राहकों को एक हजार की खरीदारी करने पर एक लकी ड्रा कूपन दिया था। जिसका ड्रा 2 जनवरी गुरूवार की रात 10 बजे किया गया। इसमें पहला इनाम टीवी था जो एलन सोली जूनियर के ग्राहक को मिला। दूसरा इनाम मोबाइल फोन था जो डोंगरसीदास बिहारीलाल के ग्राहक को मिला। इसी प्रकार तीसरा इनाम सारेगामा कारवां था जो वीडी गारमेंट्स के ग्राहक को मिला। ऐसे ही अन्य 100 से अधिक उपहार और गिफ्ट वाउचर अन्य ग्राहकों को भी वितरण किया गया।
शुक्रवार 3 जनवरी को विजेताओं को फोन के माध्यम से सूचित कर बुलाकर पुरस्कार दिया गया। यह जानकारी बीटीए के सचिव धर्मेश अड़ेसरा ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होने बताया कि पुराने साल की विदाई एवं नये साल के स्वागत में कार्निवल के दौरान 23 एवं 25 दिसंबर (दो दिन) को सांता क्लॉज बिष्टुपुर बाजार में घुमा और बच्चों के बीच सरप्राइज वितरण किया।
लकी ड्रा के समय प्रमुख रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेश दवे, दीपक आडेसरा, सचिव धर्मेश आडेसरा, मुकुंद राय, पी.सी. मेघानी, शशिकान्त चकशी, प्रवीण शाह, प्रवीण चकशी, स्नेहाशीष सरकार, माधव दवे, सार्थक मेघानी समेत अन्य दुकानदार उपस्थित थे।

