
जमशेदपुर।


यात्रियो को भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से काचीगुडा तक विकली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के द्रारा अधिसुचना जारी कर दी गई है। रेलवे द्रारा जारी अधिसुचना के मुताबिक यह ट्रेन टाटानगर से काचीगुड़ा के बीच १जूलाई से १अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को काचीगुड़ा और मंगलवार को टाटानगर से चलेगी।
गाड़ी की संख्या ०७४३९ प्रत्येक मंगलवार को रात के 10.50 मिनट में प्रस्थान कर गुरुवार की सुबह पांच बजे काचीगुडा पहुंचेगी। इसी तरह काचीगुडा से यह ट्रेन(07438) प्रत्येक सोमवार को दोपहर में एक बजे रवाना होगी और मंगलवार की रात 7.45 मिनट में टाटानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनो दिशाओ में चाईबासा,डांगोपोशी. बांशपानी.जरौली.भूवनेश्वर,खुर्दारोड, ब्रह्रापुर,पलासा,श्रीकाकुलम रोड, विजियानगरम गुटूर स्टेशनो में भी होगा। 17 कोचो वाले इस ट्रेन में वातानुकुलित 2-टीयर के 1कोच,3टीयर के दो कोच, शयनयान श्रेणी 7और साधारण श्रेणी के 6 कोच रहेगे। इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियो को विशेष शुल्क एवं अनुपूरक शुल्क सहित मेल/एक्सप्रेस का किराया लगेगा।

