
जमशेदपुर।


जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कुमरूम बस्ती में इन दिनों पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. जहां बीते एक हफ्ते से पानी की घोर किल्लत क्षेत्र की जनता झेल रही है. इधर लोगों की समस्या को लेकर भाजपा नेता विकास सिंह ने रविवार को विभागीय अधिकारियों से बात किया. जहां विभागीय अधिकारियों ने संसाधन की कमी का हवाला देते हुए अपने हाथ खड़े कर दिए. उधर विभागीय अधिकारियों के हथियार डालते ही भाजपा नेता ने स्थानीय लोगों के साथ हाथों में हथियार उठाकर पेयजल विभाग के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया. वहीं भाजपा नेता ने साफ कर दिया है कि अगर एक हफ्ते के भीतर पानी की समस्या दूर नहीं की जाती है, तो कार्यालय नहीं सड़क पर आंदोलन होगा. आपको बता दें यहां के स्थानीय विधायक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता है. बावजूद इसके यहां के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. इतना ही नहीं इस विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनएच 33, एवं कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम का भी बुरा हाल है. जहां संवेदको ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं . यानी एमजीएम अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमरा सकती है. वहीं भाजपा नेता मंत्री पर जोरदार हमले करते हुए उन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बताया कि मूलभूत सुविधाओं को लेकर क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधानसभा पहुंचाया. उन मुद्दों पर मंत्री बनने के बाद बन्ना गुप्ता खरे नहीं उतर सके. वहीं भाजपा नेता एवं स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए विभागीय अधिकारी कार्यालय छोड़ फरार हो गए.

