
जमशेदपुर: स्वामी विवेकानंद जी के 157 वीं जयंती पर भाजपा गोलमुरी मंडल ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया। रविवार को गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा के नेतृत्व में बढ़ती ठंड को देखते हुए बजरंगनगर सामुदायिक भवन के समीप व गाढ़ाबासा रोड नम्बर 7 में दर्जनों जरूरतमंद के बीच कंबल का वितरण किया गया। इससे पहले भाजपाइयों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें स्मरण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही जनता के जरूरतों के प्रति गंभीर रही है, पार्टी राजनीतिक दायित्वों के साथ सामाजिक दायित्वों को भी पूर्ण करती है। जरूरतमंद लोगों के बीच बढ़ते ठंड एवं उनके जरूरत के मद्देनजर गुणवत्तापूर्ण कंबल वितरण किए गए हैं, जिनका वे लंबे समय तक उपयोग कर सकेंगे।


इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, अशोक सामंत, मुकेश चौधरी, राकेश राव, टिंकू मुखी, अनूप दीपू वर्मा, सुदीप दास, लक्ष्मण बेहरा, पप्पू उपाध्याय, शिंदे सिंह, श्रीनिवास ठाकुर, विपिन प्रताप, सोनू ठाकुर, कुलदीप सिंह मोती, भरत बेहरा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

