

फंड नही आने से नाराज पार्षद और मुखियो ने कार्यक्रम का किय़ा विरोध
जमशेदपुर।
आगामी 2 अक्टूबर को हर पंचायत में प्रस्तावित विशेष ग्राम सभा के आयोजन को लेकर आज अपराह्न 12ः00 बजे से सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिले के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उप विकास आयुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य रूप से आगामी 2 अक्टूबर को होने वाली पंचायत स्तरीय विशेष ग्राम सभा के बारे में जिले के मुखियागणों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यशाला का उद्घाटन डीडीसी, निदेशक एनआरईपी, निदेशक डीआरडीए ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन कर किया। जिला पंचायती राज अधिकारी बिपिन कुमार ने विषय प्रवेश के तहत सरकार द्वारा प्राप्त सम्बंधित आदेश से अवगत कराते हुए सभी पंचायत के मुखियागणों को बताया कि गांधी जयन्ती पर अपनी पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर गांधी जी के दर्शन ग्राम सुराज के प्रति निष्ठा प्रकट करते हुए पंचायतों को सुदृढ़ बनाने तथा पंचायत के अन्तर्गत अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने हेतु शपथ लेने का कार्यक्रम किया जाना है।
अपने उद्बोधन में उप विकास आयुक्त विनोद कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि विकेन्द्रित विकास में उनकी अति महत्वपूर्ण भूमिका है इस लिए वे सब इस गांधी जयन्ती पर अपनी पंचायत के विकास को लेकर कोई न कोई संकल्प जरूर लें, जैसे दहेज मुक्त पंचायत, खुले में शौच मुक्त पंचायत, भ्रूण हत्या मुक्त पंचायत, स्वच्छ व सुन्दर पंचायत, पॉलीथीन मुक्त पंचायत आदि। कार्यशाला में जानकारी दी गई कि 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास भी रांची जिले के ओरमांझी प्रखण्ड की किसी पंचायत में आयोजित विशेष ग्राम सभा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री के उक्त कार्यक्रम को जिले के सभी पंचायतों में लाईव टेलीकास्ट कराया जाना है इसके लिए टेलिविजन उपलब्धता समेत अन्य तकनीकी आवश्यकताओं की व्यवस्था हेतु सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को जिम्मा दिया गया है।
पार्षदो औऱ पंचायत प्रतिनिधीयो ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार
कार्यक्रम के बहिष्कार कई पार्षदो और पंचायत प्रतिनिधीयो ने किया। इस दौरान वे सभी हाल के बाहर आकर सरकार के साथ साथ जिलाप्रशासन के खिलाफ नारे बाजी भी की। बहिष्कार करने वाले पार्षदो और मुखिया का कहना है कि किसी ने किसी बहाने उन्हे ट्रेनिद दी जाती है। लेकिन फंड अभी तक सरकार के द्वारा उपलब्ध नही कराया गया है। एक साल होने को है हमलोग जनता के बीच नही जा पा रहे है। इस सर्दभ मे बोड़ाम के पार्षद सपन महतो ने कहा कि 2 अक्टुबर को होने वाले कार्यक्रम का हमलोग विरोध जताया है। इसको लेकर 2अक्टुबर को उपायुक्त कार्यलय के समक्ष उपवास करेगे। फिऱ भी फंड पर सरकार हमे फंड नही देती है तो सामुहिक रुप से इस्तीफा देगे । अगर फिर भी सरकार नही जागती है तो सरकारी कार्यक्रमो का बहिष्कार किया जाएगा।
कौन कौन थे मौजुद
इस अवसार पर जिला परिषद अध्यक्षा बुलू रानी सिंह, डीडीसी विनोद कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, एनआरईपी निदेशक रंजना मिश्रा, डीआरडीए निदेशक उमा महतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बिपिन कुमार, डीपीआरओ संजय कुमार, नीतिशा बेसारा, जिले भर के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधिगण आदि मौजूद थे।

