
जमशेदपुर ।


जिला के दौरे पर आयी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने आज यहां केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मेक इन इंडिया का नारा लगा रहे हैं लेकिन लेकिन मेड इन इंडिया के काम में लगे मजदूरों को नयूनतम वेतन भी नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य और कें द्र की सरकार सिर्फ घोषणाओं और विज्ञापनों की बदौलत चल रही है। धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। राज्य के उद्योग-धंधे लगातार बंद हो रहे हैं। मुख्यमंत्री इन घरेलू उद्योगों को बचाने की बजाय विदेशों से पूंजीपति लाने का प्रयास कर रहे हैं। पत्रकारों से बातें करते हुए उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की लाईफ लाईन कहलानेवाली सडक़ एन एच 33 की हालत किसी से छिपी हुई नहीं है। बाहरी उद्योगपतियों को मुख्यमंत्री के वादों के बल पर नहीं लाया जा सकता। कानून व्यवस्था की स्थिति भी बदतर हुई है।
उन्होने कहा कि सरकार गौ रक्षा के बहाने समाज में दहशत फैला रही है। बालूमाथ की घटना के आरोपियों को जमानत पर छोड़ देना इसका उदाहरण है। झारखंड की सरकार मजदूर एवं किसान विरोधी है। श्रम कानून का पालन किए बगैर टायो कंपनी बंद करने की घोषणा पर भी सरकार का शांत बैठना आश्चर्यजनक है।

