
जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय के संरक्षण में भारतीय जन मोर्चा के बैनर तले घोड़ाबंधा थीम पार्क में आयोजित पिकनिक में वन विभाग के आदेशों का उल्लंधन हुआ। इस आशय का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पार्क में वन क्षेत्र पदाधिकारी के हस्ताक्षर से सार्वजनिक नोटिस चस्पा की गयी है। नोटिस द्वारा थीम पार्क में चूल्हे और ज्वलनशील पदार्थों के प्रयोग को वर्जित किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक सरयू राय के संरक्षण में वन प्रशासन के नियमों की उल्लंघन की गयी। कहा कि वन एवं पर्यावरण की चिंता का दिखावा करने वाले माननीय विधायक की कथनी और करनी में फ़र्क उज़ागर हो गयी। इस मामले में वन क्षेत्र पदाधिकारी से संज्ञान लेकर आयोजकों के विरुद्ध उचित कार्यवाई की माँग की गयी।



