
विकास दूबे, नई दिल्ली
महरौली के छत्तरपुर इलाके में लुटेरों ने एक बिजनेसमैन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस में आरोपियों को गार्ड व स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है और पुछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अजय कुमार(18), विपिन कुमार (22), शिवनाथ साहनी(20), श्याम बाबू(29), विनोद साहनी उर्फ लंगडा(38) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन से लूटा हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपी बिहार के मुज़फ्फरपुर के रहने वाले है। वे कुछ दिन पहले ही बिहार से दिल्ली आए थे।
दिल्ली के पीपल ड्राइव डीएलएफ छतरपुर में फार्महाउस नंबर 3 में किशन गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके इकलौते बेटे रोहन गुप्ता(38) का नोएडा में होजरी एक्सपोर्ट का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक रोहन रात को फस्ट फ्लोर में अपने कमरे में सो रहे थे और उनके माता पिता नीचे ग्राउंड फ्लसेर पर सो रहे थे। तभी करीब तीन बजे के आसपास पांच बदमाश फार्महाउस की दीवार चढ़कर किचन का खिड़की तोड़ कर फार्महाउस के अंदर घुस गए। आरोपियों ने पहले रोहन के माता-पिता को क्लोरोफार्म सुंघा कर बेहोश कर दिया और फिर पहली मंजिल पर गए और रोहन गुप्ता को पकड़ लिया और उसे भी क्लोरोफार्म सुंघा कर बेहोश दिया परंतु रोहन बेहोश नहीं हुआ और जब उस ने लूट का विरोध किया तो उन्होंने रोहन की गला दबाकर हत्या की दी। बदमाशों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है।
डीसीपी साउथ ईश्चर सिंह ने बताया की पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ लूट और मर्डर का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पांचों मुलजिम बिहार के रहने वाले है। वे लोग कुछ ही दिन पहले लूटपाट के इरादे से दिल्ली आए थे।



