मोदी को जिताने पांच हज़ार अप्रवासी भारतीय भाजपा के प्रचार में जुटे

77
AD POST

विजय सिंह ,बी.जे.एन.एन.ब्यूरो,बेंगलुरु ,15 अप्रैल
जी हाँ, भारतीय जनता पार्टी ने अमेरिका में रह रहे लगभग ५००० अप्रवासी भारतीयों को अपने चुनाव अभियान में लगा रखा है.ये सभी एन.आर.आई.”ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ़ बीजेपी”(ओऍफ़ बी जे पी.) नमक संस्था से जुड़े हुए हैं और भाजपा के चुनाव अभियान को गति देने के लिए भारत में जमे हुए हैं.
पत्रकारों से बात करते हुए एन.आर.आई.कर्णाटक अभियान के प्रमुख चंद्रकांत यत्नात्ति ने जानकारी दी कि करीब १००० सदस्य कर्णाटक में कार्यरत हैं और सबसे अधिक सदस्य गुजरात में भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि कर्णाटक में पार्टी को सहयोग करने वाले सदस्य अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया ,एरिज़ोना,.और नई जेर्सी से आये हैं.ये सदस्य दिन में ५ से ६ घंटे भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहे हैं.
संस्था के अध्यक्ष चंद्रकांत पटेल के मुताबिक ये सभी सदस्य आई.टी . और अन्य प्रोफेशन से जुड़े हुए हैं और भाजपा को सत्तासीन करने के लिए अपने काम से छुट्टी लेकर यहाँ आये हैं.
एक प्रश्न के जवाब में चंद्रकांत ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य भाजपा के नामित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और उनके कार्यों का अधिक से अधिक प्रचार और ब्रांडिंग करना है.संस्था के सदस्यों ने बताया कि संस्था ने अमेरिका में भी “चाय पे चर्चा” नाम से ९० कार्यक्रम अब तक संपन्न किये हैं.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More