
दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के पोते, वर्धन पुरी ने 2019 में ‘ये साली आशिकी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बड़े पर्दे पर आने से पहले युवा हंक अपने आप को थिएटर में अभिनय कर मनोरंजन की दुनिया में एक्सप्लोर कर रहे थे. इसके साथ ही वह “इश्कजादे”, “दावत-ए-इश्क” जैसी फिल्मों के अस्सिस्टेंट डायरेक्टर भी थे।

वर्धन पुरी ने कहा “मैं ऐसे लोगों से आग्रह करूंगा जो लेखक, निर्देशक या अभिनेता बनना चाहता है, वह पहले फिल्मों में सहायक निर्देशक बने, और फिर अपने ड्रीम्स को फॉलो करें, ” उन्होंने बताया कि कैमरे के पीछे काम करना आपको बहुत कुछ सीखा देता है, जिससे आपको कैमरे के सामने एक्ट करने में मदद मिलती है। “मैं एक थिएटर अभिनेता था और मैं इससे पहले कभी फिल्म के सेट पर नहीं गया था। मैं फिल्में देखता जरूर था, लेकिन मुझे फिल्म प्रोडक्शन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। जब मैंने एक सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म के सेट पर काम करना शुरू किया तो मैं निर्माता, निर्देशक और विभिन्न विभागों के हेड से मिला उनसे बातचीत की बारीकियां सीखी और मैंने फिल्म स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया. मैं रीडिंग, कास्टिंग प्रोसेस और प्रोडक्शन डिजाइन में शामिल हुआ। इसने मुझे फिल्म निर्माण के बारे में बहुत कुछ सिखाया।”
ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म लॉकडाउन से पहले भी थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों में उन्हें काफी अधिक प्रसिद्धि मिली है, जिसमें लॉकडाउन के दौरान घर पर रह रहे लोगों का भी साथ मिला है। इस दौरान फिल्मों का प्रेजेंटेशन ही एक बड़े बदलाव से गुजर रहा है, महामारी के कारण, सिनेमाघरों में फिल्मों को पारंपरिक तरीके के बजाय ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज़ किया जा रहा है। इस पर अपनी बात रखते हुए, वर्धन ने कहा “मुझे लगता है कि अपनी फिल्म को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना बहुत अच्छा है। यदि आप अपने कंटेंट के साथ लोगों के घरों तक पहुंच सकते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं है, क्योंकि यह आपके दर्शकों की संख्या को बढ़ाता है। लोग आपकी फिल्म को उनकी सुविधा और आराम के अनुसार देख सकते है, इसलिए मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। ”

