top post ad

Vande Bharat Express:आ गई टाटा – पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की समय-सारिणी,जानिए

0 3,511
AD POST

जमशेदपुर।

ऑनलाइन झंडे दिखाकर पीएम नरेंद्र मोदी ने टाटा -पटना वंदेभारत एक्सप्रेस की शुरूआत की। यह ट्रेन सातों दिन टाटा- पटना- टाटा के बीच चला करेगी, लेकिन यह तीन अलग-अलग नबंरों से चला करेगी। टाटानगर से तो यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 5.30 को प्रस्थान करेगी,लेकिन पटना पहुंचने का समय 6 दिन दोपहर 12.45 मिनट में और एक दिन 3.55 बजे रहेगा.जबकि पटना से पांच दिन पटना से खुलने का समय एक होगा और दो दिन अलग होगा।

टाटा -पटना- टाटा वंदे भारत (गोमो होकर चार दिन) यह होगा होगा समय

टाटा -पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस (गोमो होकर) सप्ताह में चार दिन ( बुधवार ,गुरूवार, शुक्रवार और शनिवार) को दोनों ओर चला करेगी।यह गाड़ी अपनी यात्रा 18 सितंबर से शुरु करेगी। टाटानगर से ट्रेन संख्या 20893 टाटा -पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5.30 बजे खुलेगी. चांडिल सुबह 6 बजे, मुरी सुबह 7.13 बजे, बोकारो स्टील सिटी सुबह 8.08 बजे, गोमो सुबह 8.53 बजे, पारसनाथ सुबह 9.05 बजे, कोडरमा सुबह 9.53 बजे, गया सुबह 11.05 बजे और पटना दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी। वहीं पटना से ट्रेन संख्या 20894 पटना – टाटा वंदेभारत एक्सप्रेस दोपहर 2.15 में रवाना होगी।गया दिन के 3.30 बजे,कोडरमा शाम 4.38 बजे ,पारसनाथ-5.43 बजे ,गोमोह-5.58 बजे,बोकारो-शाम के 6.45 बजे ,मूरी -7.23 बजे ,चांडिल-8.23 बजे और टाटा रात को 9.30 बजे पहुंचेगी।

Local AD

South Eastern Railways:दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेगी जालियाना वाला बाग एक्सप्रेस, जानिए कारण
टाटा -पटना -टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस ((डाल्टनगंज होकर )

टाटा -पटना -टाटा वंदेभारत एक्सप्रेस (डाल्टनगंज होकर) प्रत्येक रविवार को टाटा से और प्रत्येक सोमवार को पटना से चला करेगी।यह ट्रेन टाटानगर से ट्रेन संख्या 21893 के रूप में 22 सितंबर से और पटना से ट्रेन संख्या 21894 के रूप में 23 सितंबर से शुरू होगी। टाटानगर से ट्रेन संख्या 21893 टाटा -पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:30 बजे प्रत्येक रविवार को खुलेगी। इसके बाद चांडिल सुबह 6.10 बजे, मूरी सुबह 7.13 बजे, बरकाकाना सुबह 8.30 बजे, डालटेनगंज सुबह 10.42 बजे, गढ़वा रोड सुबह 11.50 बजे, सोननगर में दोपहर 1.10 बजे, गया दोपहर 2.30 बजे और पटना दोपहर 3.55 बजे पहुंचेगी। पटना से ट्रेन संख्या 21894 पटना से दोपहर 1.20 बजे प्रत्येक सोमवार को खुलेगी और रात 11.55 बजे पहुंचेगी। गया दिन के 2.40 बजे,सोननगर दिन के 3.55 बजे,गढ़वा रोड – शाम 5.35 ,डाल्टनगंज,शाम के 6.03 ,बरकाकाना शाम 8.50 बजे ,मुरी रात 9.50 बजे ,चांडिल 10.53 और टाटानगर रात 11.55 पहुँचेगी।

South Eastern Railways:वंदे भारत जैसी स्पीड से चलती थी यह ट्रेन, टाटा -पटना का सफर तय कर लेती थी 8घंटे में, जानिए उस ट्रेन का नाम 
टाटा – पटना -टाटा (गोमो होकर) वंदे भारत एक्सप्रेस का समय

पटना – टाटा – पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (गोमो) 22 सितंबर से प्रत्येक रविवार को पटना से और 23 सितम्बर को प्रत्येक सोमवार को टाटानगर से शुरू होगी।टाटानगर से ट्रेन संख्या 21895 टाटा -पटना वंदे भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को सुबह 5.30 बजे खुलेगी। . चांडिल सुबह 6 बजे, मुरी सुबह 7.13 बजे, बोकारो स्टील सिटी सुबह 8.08 बजे, गोमोह सुबह 8.53 बजे, पारसनाथ सुबह 9.05 बजे, कोडरमा सुबह 9.53 बजे, गया सुबह 11.05 बजे और पटना दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी। वहीं पटना से ट्रेन संख्या 21896 पटना – टाटा वंदेभारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को शाम के 4.45 में रवाना होगी। गया 6.05बजे,कोडरमा 7.22 बजे ,पारसनाथ-8.05 बजे ,गोमोह-8.22 बजे,बोकारो- 9.15 बजे ,मूरी -8.58 बजे ,चांडिल-10.58 बजे और टाटा रात को 11.55 बजे पहुंचेगी।

AD
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More