JAMSHEDPUR
जिले में बुधवार को सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र में 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। 18+ आयु वर्ग के लाभुकों के लिए संचालित किये जाने वाले कुल 10 टीका केंद्रों में से 1 में कोविशिल्ड तथा अन्य 9 में कोवैक्सिन का टीका दिया जाएगा। वैक्सीनेशन कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि टीका केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अवश्य करें तथा बिना मास्क टीका केंद्रों पर नहीं आएं । उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है लेकिन तीसरे लहर की संभावनाओं के मद्देनजर कोविड अनुचित व्यवहारों का अनुपालन करते रहना अत्यावश्यक है ताकि जिलेवासी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रह सकें एवं कोरोना संक्रमण का प्रसार नहीं हो। राज्य स्तर से जिला प्रशासन को कोविड टीका की आपूर्ति सुनिश्चित होते ही कौन-कौन से टीका केंद्र संचालित किये जायेंगे इसकी सूचना उचित माध्यमों से जिलेवासियों को दी जाएगी ।
