
जमशेदपुर वीमेंस युनिवर्सिटी में इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी और जूलाॅजी विषयों में द्वितीय पाली में नामांकन के लिए चयन सह मेधा सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। छात्राएँ 9 से 15 सितम्बर के बीच वेरिफ़िकेशन और नामांकन करा सकती हैं। बची हुई सीटों पर नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से 09 से 11 सितम्बर 2021 तक इच्छुक छात्राएँ आवेदन कर सकती हैं। यह जानकारी नामांकन प्रभारी डाॅ. राजेंद्र कुमार जायसवाल ने दी।



