
२० वर्ष पुरानी मांग है उत्कल ठहराव
जादूगोड़ा
जादूगोड़ा स्थित राखा माइंस रेलवे स्टेशन में उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव के लिए जादूगोड़ा में बड़ा आन्दोलन का रूप रेखा तैयार हो रहा है , उत्कल के ठहराव के लिए जेवीएम के प्रदेश सदस्य मनोज प्रताप सिंह ने कहा की उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव का मांग २० से २५ वर्ष पुरानी है और इसके लिए २० साल पहले संयुक्त संघर्ष समिति बनायी गयी थी जो रामकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में खड़गपुर स्थित डीआरएम कार्यालय में जाकर उत्कल ठहराव के लिए ज्ञापन सौपे थे इसके बाद कई बार ठहराव के लिए आन्दोलन किया गया लेकिन अभी तक उत्कल का ठहराव नहीं हो पाया है उन्होंने कहा की जादूगोड़ा एवं आसपास के क्षेत्र से जाने के लिए राखा माइंस रेलवे स्टेशन में एक भी लम्बी दूरी के ट्रेन का ठहराव नहीं होता है उन्होंने कहा की यहाँ युसिल , एचसीएल , चापड़ी , नरवा माइंस है साथ ही माता रंकिनी मंदिर , सिधेश्वर पहाड़ स्थित शिव मंदिर है और यहाँ के बच्चे बड़ी संख्या में बाहर पढ़ते है , बीमार मरीजो को बाहर आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है इसके अलाल्वे यहाँ झारखंड का सबसे बड़ा पुलिस ट्रेनिंग केम्प बन रहा है इसे देखते हुए उत्कल का ठहराव बहुत जरुरी है , स्स्गे कहा की उत्कल ठहराव के लिए एक सर्वदलीय आन्दोलन खडा करना होगा जिसका नेतृत्व राजनीति से ऊपर उठकर सांसद करे तो वे जहाँ कहेंगे वे जनता के लिए वहां जाने के लिए तैयार है उन्होंने बताया की हर हाल में यहाँ उत्कल का ठहराव कराना है जिसमे समाज के हरेक वर्ग के लोगो का साथ लिया जाएगा व्यापारी भाइयो को भी आन्दोलन से जोड़कर उत्कल का ठहराव कराना है ,.



