
जमशेदपुर। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष में सामाजिक संस्था एक नई उड़ान के द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 53 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे और विशिष्ट अतिथि प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव राकेश साहू ने रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया।
उन्होंने संस्था को ऐसे ही निरंतर समाजिक कार्य करने के लिए बधाई दी और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। शिविर को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष सुमन पांडे, सचिव प्रवीण कुमार, मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुमेद कुमार सिंह, ममता कुमारी, देवी अश्वनी, आनंद सिंह और ममता का योगदान रहा।

