जमशेदपुर।
पब्लिक इंटरप्राइस सेलेक्शन बोर्ड भारत सरकार द्वारा सीके असनानी को यूसिल का नया सीएमडी चुना गया है और इसकी विधिवत घोषणा कर दी गयी है । आज सुबह 10 बजे से लेकर 2.30 बजे तक चली मीटिंग मे बोर्ड द्वारा सीके असनानी को सीएमडी पद के लिए चुना गया वे वर्तमान मे आईआरईएल के टेक्निकल डाइरेक्टर है । यूसिल के सीएमडी पद के लिए कुल 12 लोगो ने नामांकन किया था जिनमे सीके असनानी ( डीटी आईआरईएल ) , एके महापात्र ( सीजीएम & हेड आईआरईएल ) , कुशल साहा ( डाइरेक्टर एचईसी ) , आरएन झा ( डीटी एमईसीएल ) , ए मुरलीधर ( डाइरेक्टर आरआईएनएल ) , आरजी राव ( डाइरेक्टर फाइनान्स आरआईएनएल ) , देवाशिश घोष ( डीएफ़ यूसिल ) , एसके श्रीवास्तव ( जीएम डबल्यूसीएल/सीआईएल ) , डीपी सत्पथी ( डीजीएम सेल ) , आरके चंदरकर ( डीजीएम सेल ) , डॉ अनिंद्य सिन्हा ( डिरेक्टर सीआईएल ) , एवं एके चौधरी ( जीएम एनसीएल /सील ) ।
गौरतलब है कि श्री असनानी वर्तमान मे आईआरईएल यानि इंडियन रेयर अर्थ लिमिटेड मुंबई मे डायरेक्टर ऑफ टेक्निकल के पद पर है । उन्होने मार्च 2011 मे यह पद संभाला था। श्री असनानी ने बीटेक की पढ़ाई केमिकल मे और पोस्ट ग्रेजुएशन न्यूक्लियर इंजीनियरिंग बार्क ट्रेनिंग स्कूल के 30 वां बैच से किया है ।
